सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After video calling his wife man hanged himself to death in Panipat

Haryana: एक साल पहले शादी, पत्नी को वीडियो कॉल के बाद व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के पानीपत में व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक विमल कांत की एक साल पहले ही शादी हुई थी। मरने से पहले उसने पत्नी को वीडियो कॉल की और उसके बाद फंदा लगा लिया। 

After video calling his wife man hanged himself to death in Panipat
मृतक विमल कांत की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पानीपत के थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी के मायके जाने से परेशान था। इसी बात से आहत होकर उसने घर पर फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान विमल कांत के तौर पर हुई है। विमल कांत की एक साल पहले ही शादी हुई थी। विमल कांत ने मरने से पहले पत्नी को वीडियो कॉल की और फिर फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos


कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी सपना ने बताया कि उसके तीन भाई हैं। दूसरे नंबर के भाई विमल कांत पानीपत में एक फैक्टरी में काम करते थे। उनकी 8 अप्रैल 2025 को शादी हुई थी। एक मार्च को होली के त्योहार के लिए उसकी पत्नी (भाभी) अपने मायके गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इसी बात से विमल कांत परेशान था। दोपहर करीब एक बजे विमल कांत ने पत्नी के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी। इसी बीच दोनों में विवाद हुआ और विमल कांत ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed