सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A special train will leave for Ayodhya Ram Temple on 28th.

Panipat News: अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए 28 को जाएगी विशेष ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
A special train will leave for Ayodhya Ram Temple on 28th.
विज्ञापन
पानीपत। जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 26 मार्च को जाने वाले ट्रेन को 28 मार्च को अयोध्या राम मन्दिर दर्शन के लिए भेजा जाएगा। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह 28 मार्च को इसे अंबाला स्टेशन से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
Trending Videos

श्रद्धालु अपना पंजीकरण 24 मार्च दोपहर 12:00 बजे तक पोर्टल पर करा सकते हैं। पानीपत से भी इस ट्रेन में श्रद्धालु यात्रा के लिए जाएंगे।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या और भारत के अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने में सक्षम बनाना है। इस योजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा संबंधी बाधाएं और स्थानीय व्यवस्थाएं वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा में रुकावट न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह विशेष ट्रेन 28 मार्च को अंबाला से रवाना होगी और वहां से चलकर कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेगी, जहां से संबंधित जिलों के श्रद्धालु ट्रेन में सवार होंगे। यात्रा को अंबाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जबकि अन्य स्टेशनों पर मंत्रियों द्वारा ट्रेन को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यात्रा अंबाला कैंट से ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होगी, जबकि यात्रियों को दोपहर 12 बजे तक पहुंचना होगा। इसके बाद कुरुक्षेत्र तीन बजे, करनाल साढे तीन बजे, पानीपत चार बजे, सोनीपत साढे चार बजे और दिल्ली पांच बजे पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए वैध फोटो पहचान पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, आवेदन कर्ता का परिवार पहचान पत्र नंबर, आवेदक द्वारा ऑनलाइन स्व-घोषणा कि वह प्रस्तावित यात्रा करने के लिए सभी प्रकार से योग्य है। ऑनलाइन स्व-घोषणा जिसमें यह बताया गया हो कि आवेदक ने पिछले तीन वर्षों में इस योजना का लाभ नहीं उठाया है। आवेदक को अपनी यात्रा के लिए पसंदीदा पखवाड़े का उल्लेख करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed