सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   14th District-Level Chess Tournament Begins Today; Players from Various Age Categories to Showcase Their Skills

Rewari News: 14वीं जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आज से, विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
14th District-Level Chess Tournament Begins Today; Players from Various Age Categories to Showcase Their Skills
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जिला शतरंज संघ की ओर से 14वीं जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 26, 27 और 28 अप्रैल को धारूहेड़ा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
Trending Videos

संघ के पदाधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-19 और सीनियर आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे किया जाएगा जिसमें उद्घाटन समारोह के साथ मुकाबलों की शुरुआत होगी। इसके बाद 27 और 28 अप्रैल को विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष त्रिवेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 30वीं राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
यह प्रतियोगिता पंचकूला में अंडर-13 और अंडर-19 वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी जबकि झज्जर में अंडर-9 और अंडर-15 वर्ग के मुकाबले होंगे। ऐसे में इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यहां से ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
-----------
28 अप्रैल को विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित
संघ ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 28 अप्रैल को विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed