{"_id":"69ee5b3e9d734884810a46c4","slug":"the-country-is-ashamed-of-the-oppositions-anti-women-mindset-renu-bhatia-rewari-news-c-198-1-rew1001-237454-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष की महिला विरोधी सोच से देश शर्मसार : रेनू भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष की महिला विरोधी सोच से देश शर्मसार : रेनू भाटिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय में पहुंची। इस दौरान कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस देश में नारी को पूजनीय माना जाता है, वहीं विपक्षी दल अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी कर रहे हैं।
उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि विपक्ष की महिला विरोधी सोच ने देश को शर्मसार किया है। उन्होंने पीएम के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाया गया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगियों का रूख पूरी तरह उजागर हो गया। उन्होंने विशेष रूप से प्रियंका गांधी वाड्रा के रूख पर सवाल उठाते हुए कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली नेता उस समय मौन क्यों रहीं।
रेनू भाटिया ने कहा कि दुखद बात यह है कि विपक्ष की महिला नेत्रियां भी पार्टी लाइन पर चलते हुए इस विधेयक के विरोध में खड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि ऐसा कर वे न केवल अपने अधिकारों बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ भी समझौता कर रही हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X