सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   289 students participated in the Mission Buniyad Level-3 examination.

Rewari News: मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में 289 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
289 students participated in the Mission Buniyad Level-3 examination.
पीएमश्री कन्या विद्यालय में मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में ग्राहकों की लगी भीड़।
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में सोमवार को मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में 289 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का समय सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक निर्धारित किया गया था। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद विद्यार्थियों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी हुआ।
Trending Videos

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विकल्प फाउंडेशन की टीम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। बीते माह मिशन बुनियाद लेवल-2 की प्रवेश परीक्षा में 333 विद्यार्थियों का चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चयनित विद्यार्थियों ने अब लेवल-3 परीक्षा में भाग लिया है। लेवल-3 में सफल विद्यार्थियों को संस्थान के मुख्यालय से ऑनलाइन माध्यम के जरिए शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने अपने जीवन के संघर्षों और अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों व अभिभावकों को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। मिशन बुनियाद के प्रोग्राम डायरेक्टर प्रदीप सन्सानवाल ने सत्य, अनुशासन और कठोर परिश्रम के मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भ्रामक बातों से दूर रहने और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा भी दी।
कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सेंटर प्रधानाचार्य और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
------
चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट
शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को स्टेशनरी, वर्दी, परिवहन भत्ता और टैबलेट प्रदान किए जाते हैं ताकि ग्रामीण अंचल में पढ़ रहे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। वे भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस युग में प्रदेश व देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें।
-------
जिले में यहां हैं मिशन बुनियाद केंद्र
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
राजकीय ब्याज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
------
वर्जन
बुनियाद लेवल-3 की परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें 289 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के समापन के बाद विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नौवीं कक्षा केवल एक कक्षा नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article