सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers distressed as wheat procurement fails to begin; vow to stage a sit-in protest outside the warehouse.

Rewari News: गेहूं की खरीद शुरू न होने से किसान परेशान, बोले-वेयरहाउस के सामने देंगे धरना

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers distressed as wheat procurement fails to begin; vow to stage a sit-in protest outside the warehouse.
रेवाड़ी। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते किसान नेता। स्रोत: यूनियन प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रभावित गांवों का जल्द सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की मांग की है। इसके अलावा रेवाड़ी मंडी में गेहूं खरीद शुरू न होने का मुद्दा भी उठाया।
Trending Videos

जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि रेवाड़ी मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है लेकिन वेयरहाउस की ओर से खरीद नहीं की जा रही है। किसान अपनी फसल लेकर इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। किसान नेताओं ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि खरीद शुरू नहीं की तो किसान वेयरहाउस के गेट के सामने धरना देने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों और मजदूरों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। कई गांवों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में प्रशासन को तुरंत सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पोर्टल नहीं खोला गया तो आंदोलन होगा। इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन के भीतर सर्वे कराकर प्रभावित गांवों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया जाएगा। मौके पर जिला महिला उपप्रधान मनीषा यादव, सविता एडवोकेट, राजकुमार (एससी सेल), नाहड़ ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र, शहरी प्रधान कृष्ण कुमार सैनी, वेद सुल्तानिया सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed