सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   45 breeding checkers will be deployed, documents will be submitted by June 11

Rewari News: 45 ब्रीडिंग चेकरों की होगी तैनाती, 11 जून तक जमा होंगे दस्तावेज

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
45 breeding checkers will be deployed, documents will be submitted by June 11
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 45 ब्रीडिंग चेकरों की अस्थायी तैनाती करने का निर्णय लिया है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 11 जून तक अपने दस्तावेज जिला मलेरिया कार्यालय रेवाड़ी में जमा कराने होंगे।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि यह तैनाती पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 30 नवंबर तक छह माह की अवधि के लिए रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रीडिंग चेकरों का मुख्य कार्य घर-घर जाकर कूलर, हौदी, पानी की टंकी, फ्रिज की ट्रे, छतों पर पड़े कबाड़ और अन्य स्थानों पर मच्छरों के लार्वा की जांच करना होगा। इसके अलावा प्रतिदिन किए गए कार्यों की रिपोर्ट शाम 4 बजे जिला मलेरिया कार्यालय में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियुक्त अभ्यर्थियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। यदि अधिकारी उनके कार्य से संतुष्ट नहीं होते हैं तो उनकी तैनाती बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed