{"_id":"6a270bb40ba706cefa0dfd10","slug":"heatwave-intensifies-mercury-reaches-42-degrees-rewari-news-c-198-1-rew1001-239835-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लू संग बढ़ी तपिश, पारा 42 डिग्री पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लू संग बढ़ी तपिश, पारा 42 डिग्री पर पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 1 में धूप से बचने के लिए छतरी लेकर जाती महिला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ ही लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। एक दिन पहले की तुलना में 1.6 डिग्री अधिक तापमान रहा। तेज धूप के कारण बाजारों में भीड़ कम रही। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही देखने को मिली।
जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक ही दिन में तापमान में हुई बढ़ोतरी ने लोगों को फिर से तेज गर्मी का अहसास करा दिया है।
सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों ने आवश्यक कार्यों के लिए भी घरों से निकलने से परहेज किया। दोपहर के समय बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। कई प्रमुख सड़कों पर भी सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन
गर्म हवा और तेज धूप के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग खुद को गर्मी से बचाने के लिए छाते, गमछे और पानी की बोतलों का सहारा लेते नजर आए।
-
बिजली की दैनिक खपत 90 लाख यूनिट तक पहुंची
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत में वृद्धि दर्ज की गई है। एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों के लगातार उपयोग के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। बिजली निगम के अनुसार जिले में बिजली की दैनिक खपत करीब 90 लाख यूनिट तक पहुंच गई है जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। बढ़े हुए लोड का असर बिजली आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है। कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइनों पर अतिरिक्त दबाव बनने के कारण दिन में तीन से चार बार बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं।
-
12 जून तक मौसम गर्म रहने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून तक मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवा चल सकती है जिससे दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को दोपहर के समय लू जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बीच-बीच में कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने तथा धूल भरी हवा चलने के आसार हैं। हालांकि इन गतिविधियों के बाद भी बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है। वहीं रात के तापमान में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है और रातें सामान्य बनी रह सकती हैं।

Trending Videos