सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for duping Rs 15.5 lakh by sending APK file

Rewari News: एपीके फाइल भेजकर साढ़े 15 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping Rs 15.5 lakh by sending APK file
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने साढ़े 15 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी झारखंड के जिला हजारीबाग के हनुमान नगर मार्खम निवासी शिवा कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव मालपुरा निवासी देवेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 1 नवंबर को उनके व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल मिली थी। फाइल पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल फोन हैंग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 नवंबर 2025 को अपना मोबाइल फोन रिसेट करने के बाद बैंक जाकर पूछताछ की तो पता चला कि 1 नवंबर से 5 नवंबर तक उसके बैंक खाते से 11 ट्रांजेक्शन के जरिए साढ़े 15 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मामले में पुलिस ने तीन आरोपी जाहिद, फरहान खान व संतोष कुमार यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी जाहिद के बैंक खाते में ठगी के 8 लाख रुपये व आरोपी संतोष कुमार यादव के बैंक खाते में ठगी के 3 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी, जबकि फरहान खान ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी।
आरोपी शिवा कुमार ने भी साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed