सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cow protection group creates ruckus over death of cow due to electrocution...sloganeering outside chairperson's house

Rewari News: करंट से गाय की मौत पर गो-रक्षा दल का हंगामा...चेयरपर्सन के घर पर की नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cow protection group creates ruckus over death of cow due to electrocution...sloganeering outside chairperson's house
क्रेन के माध्यम से गाय को बाहर निकालते। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गोल चक्कर क्षेत्र में सोमवार को ट्रांसफार्मर के संपर्क में आई एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर आक्रोशित स्थानीय लोगों के साथ ही गो रक्षा दल के सदस्य आक्रोशित हो गए। गो रक्षा दल और हिंदू संगठनों के सदस्य नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल के आवास पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गो रक्षा दल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जब वे अपनी शिकायत लेकर चेयरपर्सन के घर पहुंचे तो उन्हें धक्के देकर बाहर निकलवा दिया गया। सदस्यों ने नगर परिषद और बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गोल चक्कर के पास लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर के निकट एक गाय पहुंच गई थी। जैसे ही गाय ट्रांसफार्मर के संपर्क में आई, करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos


लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास कूड़े का ढेर लगा रहता है जिससे वहां भोजन की तलाश में गाय और अन्य बेसहारा पशु मडराते रहते हैं। ऐसे में पशुओं के लिए यह स्थान लगातार खतरे का कारण बना हुआ है।
इस हादसे के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रही, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद गो रक्षा दल और हिंदू संगठनों के सदस्यों ने नगर परिषद चेयरपर्सन के आवास पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सदस्यों ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उधर, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत बिजली निगम के अधिकारियों और संबंधित टीम को मौके पर भेज दिया था। कई लोग उनके घर पहुंच गए थे, जिनसे उन्होंने बातचीत की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

--
पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्थानीय नीरज कुमार ने बताया कि करंट लगने से गाय की मौत की यह पहली घटना नहीं है। करीब आठ माह पहले भी इसी स्थान पर करंट लगने से दो गायों की मौत हो गई थी। राजेश ने बताया कि उस समय लोगों के विरोध के बाद बिजली निगम ने ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर जाली लगाकर घेराबंदी की थी। जाली सही तरीके से नहीं लगाई गई और समय के साथ वह क्षतिग्रस्त हो गई जिसके कारण पशु दोबारा ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में पहुंचने लगे।

------------




ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाने की मांग
घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास मजबूत सुरक्षा घेराबंदी की जाए, कूड़े के ढेर हटाए जाएं और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए। फिलहाल इस घटना को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
------------
हमें धक्के देकर बाहर निकाला गया : डॉ. अर्जुन
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री डॉ. अर्जुन ने बताया कि चेयरपर्सन के घर गए थे, वहां पर हमें धक्के देकर बाहर निकाला गया जो कि बिल्कुल उचित नहीं था। उन्होंने बताया कि पहले यहां पर गायों की मौत हो चुकी है। इसके बाद दोबारा करंट लगने से गाय की मौत होना चिंताजनक है।

क्रेन के माध्यम से गाय को बाहर निकालते। संवाद

क्रेन के माध्यम से गाय को बाहर निकालते। संवाद

क्रेन के माध्यम से गाय को बाहर निकालते। संवाद

क्रेन के माध्यम से गाय को बाहर निकालते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed