फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   70 lakh spent on lights, yet darkness prevails in the streets.

Rewari News: फाइलें 70 लाख से रोशन, गलियों में पसरा अंधेरा

Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
70 lakh spent on lights, yet darkness prevails in the streets.
अनाज मंडी मार्ग पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद
रेवाड़ी। शहर की स्ट्रीट लाइटों की देखरेख और मरम्मत पर हर वर्ष 70 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाते हैं। इसके बाद भी शहर की कई प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इसकी वजह से रात के अंधेरे में दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली रोड, नारनौल रोड, झज्जर चौक, रेलवे रोड, कोर्ट मार्ग, अनाज मंडी मार्ग, सर्कुलर रोड, मॉडल टाउन, ब्रास मार्केट, गढ़ी बोलनी रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर रात के समय स्ट्रीट लाइट खराब या मरम्मत के अभाव में काम नहीं कर रही है। कई कॉलोनियों और बाजारों में भी यही स्थिति बनी हुई है। इसके चलते रात में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब बरसात के मौसम में सड़कों पर बने गड्ढे पानी से भर जाते हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते और आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल चलने वाले लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी अंधेरे में आवागमन करने में कठिनाई होती है। कई स्थानों पर बेसहारा पशु भी रात के समय सड़क पर बैठे रहते हैं, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।
नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट लाइटों की देखरेख और मरम्मत पर हर वर्ष 70 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाती है। इसके बाद भी मुख्य मार्गों पर पर्याप्त रोशनी नहीं मिल रही है। ऐसे में देखरेख पर सवाल खड़े हो गए हैं।
शहरवासियों की मांग है कि खराब लाइट बदलने तक सीमित रहने के बजाय नियमित निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट की गड़बड़ी को दूर किया जाना चाहिए ताकि सड़कों पर अंधेरा न रहे।

स्ट्रीट लाइट के साथ सड़कें भी दुरुस्त कराने की मांग
स्ट्रीट लाइट खराब होने के साथ ही जर्जर सड़कें भी दुर्घटना का कारण बन रही हैं। कई प्रमुख मार्गों पर गड्ढे बने हैं या गिट्टियां उखड़ गई हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद होने की स्थिति में ऐसी सड़कों पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सेक्टर-1 निवासी सुनील कुमार ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और आवासीय क्षेत्रों में नियमित निगरानी कर खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक कराया जाए। परशुराम कॉलोनी निवासी जयपाल ने बताया कि जहां सड़कें जर्जर हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए। राजेश ने कहा कि बेहतर सड़कें और पर्याप्त रोशनी न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाएगी, बल्कि शहर की सुरक्षा और सुंदरता भी बढ़ाएगी।

वर्जन
शासन ने नई स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया है। सेक्टर-11 की सभी मुख्य सड़कों और गली-मोहल्लों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। जहां स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं वहां पर मरम्मत कराई जाएंगी। इसके लिए पिछले दिनों टेंडर लगाए गए थे। जल्द ही मरम्मत शुरू कराई जाएगी।-अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed