फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   70 pilgrims, aged 14 to 85, will complete a 1,280-kilometer journey in one month.

Rewari News: 14 से 85 वर्ष तक के 70 श्रद्धालु एक माह में पूरी करेंगे 1280 किलोमीटर की यात्रा

Fri, 31 Jul 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
70 pilgrims, aged 14 to 85, will complete a 1,280-kilometer journey in one month.
रेवाड़ी। मां वैष्णो देवी भक्त मंडल की ओर से राजस्थान के करौली स्थित लांगरा बुगडार से शुरू हुई 14वीं पदयात्रा रेवाड़ी पहुंची। यहां आजाद चौक स्थित बालाजी धर्मार्थ समिति की ओर से संचालित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

लांगरा बुगडार से वैष्णो देवी धाम तक करीब 1280 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में शामिल 70 श्रद्धालुओं का मंदिर में पंडित सुमन भारद्वाज की अगुवाई में दिनेश शर्मा, दीनदयाल शर्मा, श्रीपत माली और सियाराम माली सहित अन्य श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर पदयात्रियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

यात्रा की अगुवाई कर रहे मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र, उपाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा और व्यवस्थापक चंद्रभान जंगम ने बताया कि 22 जुलाई को शुरू हुई यह यात्रा 18 अगस्त को मां वैष्णो देवी धाम पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा में 14 साल के बच्चों से लेकर 85 साल तक के बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा करौली, हिंडोन, महुआ, मंडावर, अलवर और किशनगढ़ होते हुए रेवाड़ी पहुंची है। यहां से श्रद्धालु झज्जर, रोहतक, जींद, पंजाब, लुधियाना, पठानकोट, लखनपुर, नगरकोटा और कटरा होते हुए वैष्णो देवी धाम पहुंचेंगे। श्रद्धालु प्रतिदिन करीब 40 किलोमीटर तक पैदल दूरी तय कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बरसात, उमस और गर्मी के बीच जारी यह यात्रा श्रद्धा और संकल्प का प्रतीक है। यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु लोगों को धार्मिक आस्था और संस्कृति से जुड़ने का संदेश दे रहे हैं। शिव मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने के बाद जत्था झज्जर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed