फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Celebratory atmosphere in the family as Sharmila Dhankhar wins a gold medal.

Rewari News: शर्मिला धनखड़ के स्वर्ण पदक से परिवार गदगद, जश्न का माहौल

Fri, 31 Jul 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Celebratory atmosphere in the family as Sharmila Dhankhar wins a gold medal.
सहेलियों के साथ घर पर पार्टी मनातीं शर्मिला धनखड़ की बेटियां। स्रोत : परिजन
रेवाड़ी। कॉमनवेल्थ पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर शर्मिला धनखड़ ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद रेवाड़ी स्थित परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। सनसिटी स्थित उनके आवास पर सुबह से ही रिश्तेदारों, पड़ोसियों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शर्मिला की दोनों बेटियों ने अपनी सहेलियों के साथ घर पर पार्टी कर मां की सफलता का जश्न मनाया। बच्चों ने मिठाइयां बांटीं, एक-दूसरे को बधाई दी और तिरंगा लहराकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद गर्व और भावुक करने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शर्मिला की यह उपलब्धि जिले की बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचे लोगों ने परिवार को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और शर्मिला के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पति अजीत ने कहा कि शर्मिला ने कठिन संघर्ष, निरंतर मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता पूरे अहीरवाल ही नहीं, बल्कि हरियाणा और देश के लिए गौरव का विषय है।

शर्मिला की इस ऐतिहासिक जीत से घर में उत्सव जैसा माहौल है और सभी को उनकी उपलब्धि पर गर्व है। अब पूरे जिले को उनकी घर वापसी का बेसब्री से इंतजार है, ताकि उनका स्वागत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed