फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Relief for students on the first merit list: fee payment deadline extended to August 4.

Rewari News: पहली मेरिट सूची के विद्यार्थियों को राहत, फीस जमा करने की तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी

Fri, 31 Jul 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Relief for students on the first merit list: fee payment deadline extended to August 4.
स्नातक में फीस जमा कराने के बाद दस्तावेज जमा करते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग ने राहत दी है। अब पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

फीस जमा करने की तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में फीस जमा नहीं करा पाए थे। इसके बाद दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची 5 अगस्त को और दूसरी फाइनल मेरिट सूची 6 अगस्त को जारी होगी। दूसरी सूची में चयनित विद्यार्थियों को 7 से 11 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कराने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

इसके बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो 12 अगस्त से संबंधित महाविद्यालयों में फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिजिकल काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 13 अगस्त को दोबारा खोला जाएगा। विद्यार्थी 14 से 20 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 21 से 27 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ दाखिला कराया जा सकेगा। वहीं महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि मेरिट सूची में नाम आने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क अवश्य जमा करें। यदि तय समय तक फीस जमा नहीं की जाती है तो संबंधित सीट अगले पात्र अभ्यर्थी को आवंटित कर दी जाएगी।
खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। कॉलेज में बीए की 320 सीटों के लिए 179 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
बीकॉम की 160 सीटों के लिए 86, बीएससी फिजिकल साइंस की 80 सीटों के लिए 22 तथा बीएससी (सिंगल मेजर) केमिस्ट्री की 40 सीटों के लिए 31 विद्यार्थियों के नाम पहली सूची में शामिल किए गए हैं।
वहीं, राजकीय महाविद्यालय कोसली में भी पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। यहां बीए की 240 सीटों के लिए 156 विद्यार्थियों, बीकॉम की 80 सीटों के लिए 24 विद्यार्थियों, बीएससी (जीव विज्ञान) की 80 सीटों के लिए 64 तथा बीएससी (भौतिक विज्ञान) की 160 सीटों के लिए 61 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
कॉलेज प्रशासन ने पहली मेरिट सूची में चयनित सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करें, ताकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।


वर्जन :
विद्यार्थी निर्धारित समय के भीतर प्रवेश शुल्क जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद रिक्त सीटें अगले पात्र अभ्यर्थियों को आवंटित कर दी जाएंगी।-त्रिदेव, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed