सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   885 drivers were fined for violating traffic rules.

Rewari News: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 885 वाहन चालकों के काटे चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
885 drivers were fined for violating traffic rules.
अभियान के दौरान चालक की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में 26 जनवरी से 1 फरवरी तक ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 885 वाहन चालकों पर कार्रवाई की।
Trending Videos

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 19 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि रात्रि में काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते हैं।
प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवाबाजी करने वाले 4 वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने इस सप्ताह लेन चेंज से संबंधित नियम की अवहेलना पर 862 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed