सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   94 youths got jobs at the job fair.

Rewari News: रोजगार मेले में 94 युवाओं को मिली नौकरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
94 youths got jobs at the job fair.
रोजगार मेले का रिबन काटकर शुभारंभ करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला रोजगार कार्यालय और राजकीय आईटीआई (बाल) रेवाड़ी ने मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले की अध्यक्षता रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने की।

जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने बताया कि मेले में 349 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 257 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें से 94 युवाओं का मौके पर ही चयन कर लिया गया। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की आगे की चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों द्वारा पूरी की जाएगी। सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर सहित विभागीय अधिकारियों ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया तथा रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराना है। रोजगार मेले में क्षेत्र की 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इनमें हीरो मोटोकॉर्प धारूहेड़ा, असाही इंडिया ग्लास लिमिटेड बावल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सहित आदि शामिल रहीं। कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए और उनकी योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed