सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A gas leak while cooking caused a fire, injuring 7 people.

Rewari News: खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग, 7 लोग झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A gas leak while cooking caused a fire, injuring 7 people.
विज्ञापन
भिवाड़ी। साथलका गांव स्थित बिल्लू लेबर कॉलोनी में वीरवार की सुबह खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। सभी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया।
Trending Videos

उत्तर प्रदेश निवासी नेम सिंह (35) परिवार के साथ कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहे थे। सुबह के समय जब वह खाना बनाने के लिए दूसरा गैस सिलिंडर बदल रहे थे तभी लीकेज से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेम सिंह के साथ उनकी पत्नी ममता (30), मामा बृजेश (32) और चार बच्चे आग की चपेट में आ गए। झुलसे लोगों में पंकज (8), छगन (6), काजल (15) और किशनबती (12) शामिल हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सिलिंडर को कमरे से बाहर ले गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सिलेंडर में आग लगने और लोगों द्वारा उसे बाहर ले जाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed