{"_id":"69f39607a0323ea4ce0e91ef","slug":"candidates-should-follow-the-instructions-of-the-model-code-of-conduct-tarun-kumar-rewari-news-c-198-1-rew1001-237699-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता की हिदायतों का पालन करें प्रत्याशी : तरुण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार संहिता की हिदायतों का पालन करें प्रत्याशी : तरुण कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा के जनरल ऑब्जर्वर तरुण कुमार पावरियां ने खरखड़ा कॉलेज धारूहेड़ा में चेयरपर्सन और वार्डों के पार्षद पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर पालिका चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए।
जनरल ऑब्जर्वर तरूण कुमार पावरियां ने कहा कि नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तथा चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया है। प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान जिम्मेदारी और अनुशासन का विशेष ध्यान रखना होगा। राज्य चुनाव आयोग की गाइडलाइन एवं आदर्श आचार संहिता का पालन करना प्रत्येक प्रत्याशी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रत्याशियों से अपील की कि वे चुनाव प्रचार के दौरान व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से बचें।
जरनल ऑब्जर्वर ने कहा कि प्रचार सामग्री का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए तथा सार्वजनिक संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाया जाए। उन्होंने नगर पालिका चुनाव में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।
इसके अलावा उन्होंने चुनाव संबंधी खर्चे का विवरण का ब्यौरा भी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका धारूहेड़ा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश कुमार सहित नगर पालिका धारूहेड़ा के प्रत्याशी मौजूद रहे।
Trending Videos