{"_id":"69f39590e3a5569d750d69aa","slug":"selection-of-players-begins-after-sports-nurseries-are-allotted-rewari-news-c-198-1-rew1001-237705-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खेल नर्सरियां आवंटित होने के बाद खिलाड़ियों का चयन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खेल नर्सरियां आवंटित होने के बाद खिलाड़ियों का चयन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। एक माह में पांच खेल नर्सरियां आवंटित होने के बाद अब खिलाड़ियों का चयन शुरू हो गया है। डहीना, सीहा, जैनाबाद ग्राम पंचायत को एथलेटिक्स, ग्राम पंचायत झाड़ोदा और जवाहर नवोदय विद्यालय नेहचाना को वॉलीबॉल की नर्सरियां आवंटित की गई हैं। इन नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया आरंभ हो गई है।
गांव में खेल नर्सरी अलॉट होने से खिलाड़ियों और अभिभावकों में उत्साह है। नर्सरियों में चयनित होने वाले आठ से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह खुराक भत्ता प्रदान किया जाएगा।
नर्सरी आवंटित होने के बाद डहीना स्थित इसी एथलेटिक मैदान में अभ्यास करेंगे खिलाड़ी। इसके अलावा खेल विभाग के अंतर्गत कार्यरत खेल केंद्रों पर 20 नर्सरियां आवंटित पहले ही की गई थी। अब नई नर्सरियों के लिए भी खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया आरंभ हो गई है।
कोसली और बावल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नई नर्सरियां आवंटित की गई हैं। डहीना पंचायत समिति के चेयरमैन कर्णपाल खोला ने बताया कि नर्सरियों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का माहौल मिलेगा।
कोसली विधायक अनिल यादव ने कहा कि सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल नर्सरियां इसी सोच का परिणाम हैं। नर्सरियों से निकलकर आने वाले समय में जैनाबाद, डहीना और सीहा के खिलाड़ी प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
Trending Videos