सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Security at railway station beefed up after bomb threat

Rewari News: बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रेलवे स्टेशन की बढ़ाई गई सुरक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Security at railway station beefed up after bomb threat
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। लगातार जांच की जा रही है।
Trending Videos

अंबाला रेलवे जंक्शन को मिले एक धमकी भरे ईमेल में रेवाड़ी जंक्शन का उल्लेख किया गया था। जैसे ही यह सूचना सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंची, रेवाड़ी में तत्काल प्रभाव से चौकसी बढ़ा दी गई। वीरवार को भी पुलिस और आरपीएफ की टीमों ने स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग क्षेत्र और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं और लोगों पर नजर रखने के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी तैनात किया गया है। यात्रियों के सामान की भी सघन जांच की जा रही है, जिससे किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच और निगरानी लगातार जारी है। रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
इस घटना के बाद यात्रियों में भी हल्की चिंता देखी गई, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने भरोसा दिलाया है कि सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है और इसके स्रोत का पता लगाने के प्रयास भी जारी हैं।
-
वर्जन:
सुरक्षा के लिए स्टेशन पर गश्त बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत सुरक्षा कर्मियों को सूचित करें।-विनोद कुमार जांगड़े, इंस्पेक्टर, आरपीएफ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed