सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A tree fell due to the storm, and the wall of the water works was damaged.

Rewari News: आंधी से गिरा पेड़, वाटर वर्क्स की दीवार क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 06 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A tree fell due to the storm, and the wall of the water works was damaged.
कुतुबपुर में तेज आंधी के बाद गिरा पेड़। स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शनिवार की शाम चार बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी आई। इस दौरान कुतुबपुर स्थित वाटर वर्क्स परिसर में पुराना नीम का पेड़ गिर गया जिससे वाटर वर्क्स की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गईं। तार टूटने से कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।

सुबह तेज धूप और उमस के बीच लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा लेकिन शाम करीब चार बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी चलने लगी। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। कुछ स्थानों पर हल्का नुकसान भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर-31 के नगर पार्षद प्रदीप भार्गव ने बताया कि कुतुबपुर स्थित वाटर वर्क्स परिसर में नीम का पुराना पेड़ आंधी के कारण उखड़कर गिर गया। पेड़ उनके मकान और उनके चाचा के मकान की ओर गिरा लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पेड़ गिरने से वाटर वर्क्स की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और उसका एक हिस्सा टूट गया।
विज्ञापन
Trending Videos

कुछ समय बाद मौसम सामान्य हो गया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। शनिवार को अधिकतम 40.5 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
तापमान में वृद्धि के बावजूद शाम के समय चली तेज आंधी ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जून माह में तापमान में उतार-चढ़ाव और तेज हवाओं के साथ मौसम परिवर्तन की स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed