सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of attacking a warehouse and looting Rs 1.26 lakh and a gold earring

Rewari News: गोदाम पर हमला कर 1.26 लाख रुपये व सोने की बाली लूटने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking a warehouse and looting Rs 1.26 lakh and a gold earring
विज्ञापन
भिवाड़ी। टपूकडा थाना क्षेत्र के मेन मार्केट स्थित एक गोदाम पर शराब के नशे में धुत 10-15 हथियारबंद लोगों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर मारपीट की। इस दौरान 1 लाख 26 हजार रुपये नकद व 2 तोले की सोने की कान की बाली लूट ली। घटना में गोदाम मालिक समेत तीन कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। इसको लेकर रविवार रात 10 बजे पीड़ित ने टपूकड़ा थाने में शिकायत दी है।
Trending Videos

पीड़ित ललित शर्मा ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे उनका टेम्पो चालक उज्जवल टपूकडा बाईपास से फल के खाली क्रेट लोड करके लौट रहा था। तभी एक बाइक ने टेम्पो को टक्कर मार दी। बाइक चालक ने उज्जवल के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह उज्जवल गोदाम पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद ठेकेदार अपने साथियों के साथ गोदाम पर पहुंचा, मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed