{"_id":"6980ef5d883d348d0d05bdae","slug":"action-taken-against-illegal-plotting-in-khajuriwas-village-rewari-news-c-198-1-rew1001-232996-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खजूरीवास गांव में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खजूरीवास गांव में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलता बुलडोजर। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
भिवाड़ी। खजूरीवास गांव में हो रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बीड़ा की टीम ने सोमवार को बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। टीम ने अवैध कॉलोनी में बनाए गए रास्तों और दीवारों को ध्वस्त कर दिया और बिना भू-रूपांतरण के किसी भी प्रकार के निर्माण पर सख्त पाबंदी लगा दी।
तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई खजूरीवास गांव में किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ की गई। करीब एक महीने पहले भी इसी फर्म के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जिसमें इंटरलॉकिंग सड़कें और दीवारें हटाई गई थीं। फर्म ने नोटिस और पूर्व कार्रवाई की अनदेखी करते हुए दोबारा अवैध निर्माण शुरू कर दिया। टीम ने पूरी कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़कें और दीवारें ध्वस्त कर दी।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि फर्म के मालिक को भविष्य में अवैध प्लॉटिंग न करने की सख्त चेतावनी दी गई है। यदि आगे भी किसी प्रकार का अवैध निर्माण किया गया, तो फर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos