सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Action will be taken against those doing anti-party activities: Praveen Chaudhary

पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई : प्रवीण चौधरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those doing anti-party activities: Praveen Chaudhary
प्रवीण चौधरी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीण कांग्रेस ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पार्टी का संगठन सबसे बड़ा है।

कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले सात पदाधिकारियों के नाम पार्टी हाईकमान को भेज दिए हैं। कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रवीण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में अब गुटबाजी के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी में जो पार्टी हितों के विरुद्ध कार्य करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। निकाय चुनाव के दौरान कुछ पदाधिकारियों ने पार्टी की अधिकृत लाइन के विपरीत कार्य किया, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व और हाईकमान को भेज दी गई है। अब आगे का निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन का नाम लिए बिना उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल सफाई मशीनों के साथ फोटो खिंचवाने से शहर साफ नहीं होगा। यदि वास्तव में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है तो सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त भर्ती करनी होगी और जमीनी स्तर पर काम करना होगा।
प्रवीण चौधरी ने हाल ही में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक पार्षद को सार्वजनिक मंच से लुटेरा कहे जाने की घटना को भी अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए और इस तरह की टिप्पणियां राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल ना होने पर कहा कि उनका बाहर का कार्यक्रम पहले से ही तय था, इस वजह से वह शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed