{"_id":"69d5493f9b0570fe7f03ba51","slug":"aditya-pratap-from-nangli-godha-becomes-sub-lieutenant-in-the-indian-navy-rewari-news-c-198-1-rew1001-236413-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नंगली गोधा के आदित्य प्रताप बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नंगली गोधा के आदित्य प्रताप बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
सब लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी जाहिर करते आदित्य प्रताप। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव नंगली गोधा के युवा आदित्य प्रताप ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में जश्न का माहौल है और हर कोई उनकी मेहनत व लगन की सराहना कर रहा है। आदित्य प्रताप शैलेन्द्र सिंह और पूनम यादव के पुत्र हैं। उनके परिवार की देशसेवा की मजबूत पृष्ठभूमि रही है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी आदित्य का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एन्स कॉन्वेंट स्कूल चंडीगढ़ से प्राप्त की और इसके बाद चितकारा यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की जहां उन्होंने 9.3 सीजीपीए के साथ सफलता प्राप्त की।
छात्र जीवन के दौरान आदित्य एनसीसी कैडेट रहे और उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व देशभक्ति के गुणों को आत्मसात किया। इसके साथ ही वे खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रहे।
अपनी मेहनत के बल पर आदित्य प्रताप ने भारतीय नौसेना जैसे प्रतिष्ठित संगठन में सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। आदित्य ने बताया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
Trending Videos