{"_id":"69d54c0072fef24806019230","slug":"after-six-months-the-union-minister-will-hold-a-disha-meeting-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-236411-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 6 महीने बाद आज केंद्रीय मंत्री लेंगे दिशा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 6 महीने बाद आज केंद्रीय मंत्री लेंगे दिशा की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह लेंगे। इस साल की ये पहली बैठक होगी। इस वजह से ये बैठक काफी अहम होने वाली है। पिछली बैठक सितंबर 2025 को हुई थी। करीब 6 महीने बाद ये बैठक होगी।
बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा करने के बाद शहरी विकास से जुड़े पहलुओं पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि स्वच्छता के साथ सुखद वातावरण बनाने में हर आमजन सहयोगी बनें। इसके लिए सरकार की ओर से लोगों को विभिन्न गतिविधियों से जागरूक किया जा रहा है।
इन मुद्दों पर ली जाएगी समीक्षा
बैठक में पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय विरासत शहर विकास एवं संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, मिड डे मील, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सहित अनेक योजनाओं बारे समीक्षा की ली जाएगी।
Trending Videos