सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Annual Examination Results Released for Students from Bal Vatika to Class 5Annual Examination Results Released for Students from Bal Vatika to Class 5

Rewari News: बाल वाटिका से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Annual Examination Results Released for Students from Bal Vatika to Class 5Annual Examination Results Released for Students from Bal Vatika to Class 5
पुरस्कार पाने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी साथ में शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
डहीना। बाल वाटिका से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। गांव सीहा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में इस दौरान सभी कक्षाओं की टॉपर्स के अलावा अन्य विद्यार्थियों को भी पुरस्कार के रूप में स्टेशनरी तथा उपहार दिए गए।
Trending Videos


कार्यक्रम की अध्यक्षता में प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में विभाग की ओर से बहुत सारी रचनात्मक गतिविधियां तथा छात्रोन्मुखी परियोजनाएं प्रारंभ की जा रही हैं। पीटीएम तथा प्रवेश उत्सव से ही इन योजनाओं का लाभ सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीआरसी अनुराधा चौहान ने निपुण अभियान के अंतर्गत होने वाली रचनात्मक गतिविधियों तथा अभिभावक शिक्षक बैठक के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति तथा अभिभावकों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जेबीटी हेड सुमित्रा यादव की अध्यक्षता में शिक्षिका सुशीला देवी तथा रेखा रानी ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed