{"_id":"69cb8e58c6a9f434330401b4","slug":"video-rain-and-hailstorm-in-bawal-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: बावल में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में मंगलवार दोपहर बाद मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से जिले में बारिश हो रही है। सुबह तक जहां तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ था। वहीं, दोपहर के बाद आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
खासकर बावल क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली। ओलावृष्टि के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इस समय गेहूं की फसल कटाई के करीब है। ऐसे में ओले गिरने से फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। जिले के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। दिनभर की गर्मी के बाद अचानक आई इस ठंडक ने लोगों को राहत दी, लेकिन साथ ही मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने जनजीवन को भी प्रभावित किया।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले कुछ घंटों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।