{"_id":"6a84c5513c3748a15a0fdff8","slug":"another-dengue-patient-found-the-count-has-reached-five-rewari-news-c-198-1-rew1003-243841-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या पांच हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या पांच हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 1410 लोगों को दिए नोटिस, गुरावड़ा सीएचसी की टीम ने स्कूलों का किया निरीक्षण, लार्वा मिलने पर प्रबंधन को थमाया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बारिश के बाद जलभराव के चलते जिले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अंब्रेला अभियान के बीच डेंगू का एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ इस सीजन में डेंगू मरीजों की संख्या पांच हो गई है। वहीं, मलेरिया के 10 मामले सामने आ चुके हैं। लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 1410 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
अंब्रेला अभियान के तहत ब्रीडिंग चेकर, एमपीएचडब्ल्यू, एएनएम और आशा वर्कर घर-घर जाकर मच्छरों के पनपने वाले स्रोतों की जांच कर रहे हैं। लार्वा सर्वे के साथ बुखार के मरीजों का सर्वे और जांच भी की जा रही है। विभाग की ओर से साप्ताहिक एंटोमोलॉजिकल सर्वे भी कराया जा रहा है।
दो स्कूलों में मिला मच्छरों का लार्वा
हेल्थ इंस्पेक्टर बीरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय व्यायाम स्कूल गुरावड़ा का निरीक्षण किया। टीम ने पानी की टंकियों, पौधों के गमलों और पक्षियों के लिए रखे पानी के पात्रों की जांच की। कुछ स्थानों पर लार्वा मिलने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया गया। साथ ही परिसर में साफ-सफाई रखने और पानी जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
जिले में नियमित रूप से सर्वेक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर कूलर, टायर, बर्तन, गमले, निर्माण स्थलों और अन्य स्थानों पर जमा पानी की जांच कर रहे हैं। जहां लार्वा मिलता है, वहां आवश्यक कार्रवाई के साथ लार्वा नष्ट करने के उपाय किए जा रहे हैं।
डॉ. जोगेंद्र तंवर, डिप्टी सीएमओ एवं मलेरिया नोडल अधिकारी