{"_id":"6a84c51d7169978ec70b03d2","slug":"free-ayurvedic-check-up-camp-in-peethadawas-rewari-news-c-198-1-sroh1010-243818-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीथड़ावास में निशुल्क आयुर्वेदिक जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीथड़ावास में निशुल्क आयुर्वेदिक जांच शिविर
विज्ञापन
शिविर में ग्रामीणों की जांच करते टीम सदस्य। स्त्रोत: ग्रामीण
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास के पंचायत घर परिसर में मंगलवार को डॉ. बाल योगेश्वर आयुर्वेदिक ने निशुल्क जांच शिविर लगाया। सरपंच प्रतिनिधि मोहित कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
शिविर में ग्रामीणों की नाड़ी, रक्त शर्करा, रक्तचाप, जोड़ों के दर्द और पाचन संबंधी समस्याओं की जांच की गई। चिकित्सकीय टीम ने आवश्यक आयुर्वेदिक परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। आयुष योग सहायक सीमा, सहायक उदयवीर और सुन्दरलाल ने शिविर के संचालन में सहयोग किया।
योगेश्वर ने नियमित जांच, संतुलित आहार, योग-प्राणायाम, पर्याप्त नींद और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। मुकेश कुमार ने आयुर्वेद के रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर दिया। मोहित कुमार ने चिकित्सकीय टीम का आभार जताया।