{"_id":"6a84c4d7ded89392f50cd32f","slug":"rudrabhishek-of-125000-earthen-shivlings-daily-during-the-shiva-mahapuran-katha-rewari-news-c-198-1-rew1001-243852-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक
विज्ञापन
शिव महापुराण कथा सुनाते आचार्य लखन। स्रोत : मंदिर
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा के तहत प्रतिदिन सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। मंदिर के शिवालय में 18 यजमानों ने जोड़ों के साथ रुद्राभिषेक में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
चित्रकूट से आए आचार्य लखन ने पार्थिव शिवलिंग की पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इसकी पूजा का विशेष महत्व है। भगवान राम ने भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की पूजा की थी। उन्होंने श्रद्धालुओं से पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार पार्थिव शिवलिंग की पूजा से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और रोग-व्याधियों से मुक्ति मिलती है। रुद्राभिषेक के लिए मिट्टी से छोटे-छोटे शिवलिंग बनाए गए। यजमानों ने दूध, जल, घी, दही, शहद, धतूरा, भांग, शमी पत्र और बेलपत्र सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक किया। चित्रकूट से आए करीब एक दर्जन ब्राह्मणों ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया।
विज्ञापन
इस अवसर पर रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, महेंद्र गोयल, दीपक भारद्वाज, शक्ति यादव, कोमल गोस्वामी, रमेश सचदेवा, अश्वनी तिवारी, पुजारी प्रकाश मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।