{"_id":"6a84c4fe9641cf1d890d96c8","slug":"pump-house-to-be-built-at-masani-barrage-tender-worth-1150-crore-issued-rewari-news-c-198-1-rew1001-243820-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मसानी बैराज पर बनेगा पंप हाउस, 11.50 करोड़ का टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मसानी बैराज पर बनेगा पंप हाउस, 11.50 करोड़ का टेंडर जारी
विज्ञापन
मसानी बैराज में जमा गंदा पानी। संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश चौहान
रेवाड़ी। मसानी बैराज पर पानी उठाने और उसके बेहतर प्रबंधन के लिए करीब 11.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पंप हाउस बनाया जाएगा। सिंचाई विभाग ने इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। परियोजना में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल कार्यों के साथ अन्य जरूरी विकास कार्य भी शामिल हैं।
पंप हाउस में इनलेट वाटर टैंक, संप, पैनल रूम और स्टील वॉकवे सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पानी उठाने और आवश्यकतानुसार उसकी निकासी व संचालन के लिए जरूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा भारी मशीनरी और उपकरणों को उठाने तथा रखरखाव के दौरान सामग्री स्थानांतरित करने के लिए ईओटी क्रेन प्रणाली भी स्थापित होगी।
विभाग के अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद मसानी बैराज से पानी उठाने और उसके प्रबंधन की क्षमता में सुधार होगा। इससे बैराज में उपलब्ध पानी को जरूरत के अनुसार उठाकर आगे उपयोग में लाने की व्यवस्था बेहतर होगी। आसपास के गांवों के लोग लंबे समय से गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
बॉक्स
पहले जारी हो चुके हैं 28.66 करोड़ के अलग-अलग टेंडर
मसानी बैराज से जल निकासी और पुनर्भरण के लिए इससे पहले करीब 28.66 करोड़ रुपये के अलग-अलग टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इनमें करीब 8.41 करोड़ रुपये की लागत से साहबी नदी से इंदौरी नदी क्रॉसिंग तक लुहारी डिस्ट्री क्षेत्र में आरसीसी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। 1800 एमएम डायमीटर की ग्रेविटी आरसीसी एनपी-3 पाइपलाइन से मसानी बैराज से उठाए गए पानी को आगे पहुंचाया जाएगा।
सिवाड़ी गांव से औरंगपुर लिंक ड्रेन तक आरसीसी पाइपलाइन बिछाने पर 8.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके माध्यम से मसानी बैराज में एकत्रित और ट्रीटेड पानी को झज्जर जिले के आउटफॉल ड्रेन नंबर-8 में डाला जाएगा। इसके अलावा 8.27 करोड़ रुपये की लागत से 1200 एमएम डायमीटर की प्रेसराइज्ड राइजिंग मेन पाइपलाइन मसानी बैराज से साहबी नदी तक बिछाई जाएगी। यह गांव मोजाबाद के पास तक पानी पहुंचाएगी।
एक अन्य टेंडर के तहत करीब 3.55 करोड़ रुपये की लागत से एस्केप चैनल से साहबी नदी तक 900 एमएम डायमीटर की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे अतिरिक्त पानी को नियंत्रित तरीके से नदी तक पहुंचाया जा सकेगा।
-- -- -- -- -- -- --
आईएमटी बावल में 7.35 करोड़ से बनेगा पंप हाउस
आईएमटी बावल में वर्षा जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने के लिए साहबी नदी के कैचमेंट क्षेत्र तक पानी पहुंचाने वाला आधुनिक पंप हाउस बनाया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 7 करोड़ 35 लाख रुपये है। परियोजना में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल कार्य किए जाएंगे। पंप हाउस बनने के बाद भारी बारिश के दौरान आईएमटी बावल में जमा पानी को तेजी से पंप कर साहबी नदी के कैचमेंट क्षेत्र तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी।
-- -- -- -- -- -- --
मसानी बैराज पर पानी उठाने और उसके बेहतर प्रबंधन के लिए पंप हाउस विकसित किया जाएगा। पाइपलाइन बिछाने को लेकर भी पहले टेंडर जारी किए जा चुके हैं।
विजय, एक्सईएन, सिंचाई विभाग