{"_id":"6a7c6138e672a90cb20125ab","slug":"anshuman-verma-secures-first-place-in-the-block-level-science-seminar-rewari-news-c-198-1-rew1001-243516-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार में अंशुमान वर्मा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार में अंशुमान वर्मा प्रथम
Wed, 12 Aug 2026 05:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (बाल) में खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन प्राचार्य विनोद यादव के नेतृत्व में किया गया। विषय इंडियन एनर्जी बास्केट 2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा। इसमें खंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर ऊर्जा के भविष्य, संभावनाओं और चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद जीएमएसएसएस ततारपुर इस्तमुरार के अंशुमान वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीएसएसएस रेवाड़ी के लक्ष्यवीर ने दूसरा और जीएसएसएस एनआरपी बास की कशिश ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्राचार्य विनोद यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि विज्ञान और नवाचार के माध्यम से भारत को वर्ष 2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने कहा कि भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर अभी से गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन
सेमिनार का संचालन रसायन विज्ञान की व्याख्याता पूजा शर्मा और भौतिक विज्ञान की व्याख्याता कविता रानी के मार्गदर्शन में हुआ। निर्णायक मंडल में पीजीटी रसायन विज्ञान संजय यादव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार तथा पीजीटी भौतिकी अनीता यादव, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा श्योराज शामिल रहे। विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों के साथ ममता शर्मा, सुमन तिवारी, संतोष सैनी और संतोष यादव टीम प्रभारी के रूप में मौजूद रहे।