फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The employees' strike in the Dharuhera Municipal Council continues for the seventh day.

Rewari News: धारूहेड़ा नगर पालिका में सातवें दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Wed, 12 Aug 2026 05:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Aug 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
The employees' strike in the Dharuhera Municipal Council continues for the seventh day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन केसर व हरिकिशन ने किया। हड़ताल में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

इस दौरान राज्य स्तर से आए नेता महेंद्र सिंह सेंजेलिया, नारनौल से इकाई सचिव महावीर सिंह तथा रेवाड़ी से जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल ने भी कर्मचारियों के बीच पहुंचकर समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार हर बार कर्मचारियों से वादे करती है लेकिन बाद में जायज मांगों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस वादा खिलाफी की कर्मचारी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी लागू करना तथा ठेका प्रथा समाप्त करना शामिल हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें दिन की हड़ताल में नगर पालिका के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सचिव सुनील कुमार, प्रेस सचिव तेज सिंह, राजवीर, संजय, अजय, राजकरण, इंदु, ममता, सुनीता, शर्मिला, मुमताज सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed