सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications for admission to B.Tech courses will be accepted till June 10.

Rewari News: बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन 10 जून तक होंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 06 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to B.Tech courses will be accepted till June 10.
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत बीटेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग) कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक निर्धारित की गई है।
Trending Videos

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सतेंद्र बल ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में भौतिकी एवं गणित अनिवार्य विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान अथवा कंप्यूटर विज्ञान में से कोई एक विषय होना चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया में जेईई मेन स्कोर को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed