सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Archaeological department writes to Deputy Commissioner, seeking report on encroachment on protected sites

Rewari News: संरक्षित स्थलों पर अतिक्रमण की रिपोर्ट तलब, पुरातत्व विभाग ने उपायुक्त को लिखा पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 06 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Archaeological department writes to Deputy Commissioner, seeking report on encroachment on protected sites
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने जिले के संरक्षित ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर गंभीरता दिखाई है। विभाग ने डीसी को पत्र भेजकर संरक्षित स्थलों एवं स्मारकों की अतिक्रमण रिपोर्ट मांगी है।
आई लव रेवाड़ी टीम के सदस्य कंकरवाली निवासी विवेक भाटोटिया ने चंडीगढ़ में पुरातत्व विभाग के उपनिदेशक से अप्रैल में मुलाकात की थी और शिकायत सौंपी गई थी, जिसके बाद विभाग हरकत में आया है और यह पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के उपनिदेशक द्वारा जारी पत्र में राज्य संरक्षित स्थलों सोलहराही तालाब, बड़ा तालाब, छतरियों का समूह, रानी की ड्योढ़ी तथा बाबू बाल मुकुंद की विरासती हवेली (गुड़ियानी) का उल्लेख किया गया है। विभाग ने इन स्थलों की वर्तमान स्थिति और संभावित अतिक्रमण की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके साथ ही नगर परिषद को भी निर्देश दिए गए हैं कि इन ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी ऐतिहासिक पहचान और संरक्षण बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed