फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Attempted burglary at Sarva Haryana Gramin Bank by breaking in

Rewari News: सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सेंध काटकर चोरी का प्रयास

Fri, 17 Jul 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Attempted burglary at Sarva Haryana Gramin Bank by breaking in
बैंक में चोरी का प्रयास, दीवार तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, वारदात नाकाम
धारूहेड़ा। क्षेत्र के गांव नंदरामपुर बास स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में बीती रात सेंध काटकर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों बैंक में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन नकदी या सामान चोरी करने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना प्रभारी कश्मीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बैंक से चोरी नहीं हुई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed