फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three members of an international cyber fraud gang arrested.

Rewari News: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three members of an international cyber fraud gang arrested.
भिवाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। संवाद
भिवाड़ी। भिवाड़ी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीनों आशियाना टाउन सोसाइटी में ठगी का अड्डा चलाते थे। आरोपी अमेरिका, कनाडा और भारत के कई राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहित गुप्ता और राहुल सिंह निवासी दिल्ली और जेम्स अनिल मंडल निवासी कोलकाता है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो बरामद की है।
विज्ञापन

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों ने आशियाना टाउन सोसाइटी के फ्लैट नंबर बी-20/1480 में दो फ्लैटों की दीवार तोड़कर साइबर ठगी का पूरा सेटअप तैयार किया था। यहां हाई स्पीड इंटरनेट, राउटर, यूपीएस सहित अन्य उपकरणों की मदद से कई लैपटॉप संचालित किए जा रहे थे।
विज्ञापन

आरोपी अपनी पहचान और लोकेशन छिपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद अंग्रेजी में बातचीत कर खुद को अमेरिका के न्याय विभाग या अन्य सरकारी विभागों का अधिकारी बताते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को फर्जी गिरफ्तारी वारंट, सेटलमेंट नोटिस और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पैसे ऐंठते थे। गिरोह का मुख्य निशाना वरिष्ठ नागरिक होते थे।
ठगी से प्राप्त रकम को क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से भारत लाया जाता था। पूछताछ में आरोपियों से करीब एक लाख डॉलर यानी लगभग 96 लाख रुपये की ठगी का अनुमान लगाया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद साइबर अपराधों पर कार्रवाई के लिए बनाई गई विशेष कार्य योजना के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed