{"_id":"6a592621bba1b5446a0c3b14","slug":"teacher-accused-in-student-suicide-case-says-i-had-counselled-jatin-about-his-studies-rewari-news-c-198-1-rew1001-241991-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी शिक्षक ने कहा-जतिन को पढ़ाई के लिए समझाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी शिक्षक ने कहा-जतिन को पढ़ाई के लिए समझाया था
Fri, 17 Jul 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले के एक सरकारी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र जतिन की आत्महत्या के मामले में आरोपी बनाए गए इतिहास के शिक्षक श्यामलाल ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने छात्र की भलाई के लिए उसे पढ़ाई पर ध्यान देने और जिम्मेदारी समझने के लिए कहा था।
पुलिस ने मामले में शिक्षक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक श्यामलाल को धवाना स्थित सरकारी स्कूल से हटाकर सीहा स्कूल में भेज दिया गया है।
शिक्षक ने वीडियो के माध्यम से कहा कि जतिन की मौत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। पिछले दो दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान हैं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बच्चों की भलाई के लिए काम करने वाले शिक्षक को इस तरह के आरोपों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक ने बताया कि 14 जुलाई को उन्होंने जतिन को केवल होमवर्क पूरा करने और अभिभावकों को स्कूल बुलाने के लिए कहा था। छात्र की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया था।
उन्होंने जतिन से कहा था कि उसके पिता नहीं हैं और उसकी मां मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। इसलिए उसे पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में नौकरी हासिल कर परिवार का सहारा बन सके।
मारपीट के आरोपों से किया इनकार
शिक्षक ने कहा कि जतिन पढ़ाई में कम रुचि लेता था और अक्सर काम पूरा करके नहीं लाता था। उन्होंने केवल उसे उसकी जिम्मेदारी का अहसास कराया था। उन्होंने छात्र को न तो पीटा और न ही उसके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक बच्चों को उनकी गलतियों के बारे में भी नहीं समझा सकते तो फिर उनकी जिम्मेदारी क्या रह जाएगी। उन्होंने बताया कि जतिन की मौत से पूरा स्कूल स्टाफ दुखी है और सभी पिछले दो दिनों से शोक में हैं।
14 जुलाई को फंदे से लटककर दी धी जान
14 जुलाई को 11वीं कक्षा के छात्र जतिन ने स्कूल से लौटने के बाद घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्र के ताऊ राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि शिक्षक ने जतिन के साथ मारपीट की और उसके माता-पिता को लेकर गलत टिप्पणी की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।