सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bhiwani-Mehandipur Balaji Special train to run; Rewari-Ringas service extended.

Rewari News: भिवानी-मेहंदीपुर बालाजी स्पेशल ट्रेन चलेगी, रेवाड़ी-रींगस की अवधि बढ़ी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani-Mehandipur Balaji Special train to run; Rewari-Ringas service extended.
ट्रेन पकड़ने के लिए रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। निर्जला एकादशी के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष रेल सेवाएं संचालित करने और कुछ स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन रेवाड़ी से 26 जून और रींगस से 27 जून तक बढ़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त यह स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी और रींगस से 24, 26 और 29 जून को भी संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भिवानी-मेहंदीपुर बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 25 जून से 28 जून तक संचालित होगी। यह विशेष ट्रेन मार्ग में चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर और चौमूं सामोद सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस विशेष रेल सेवा में कुल 12 डिब्बे होंगे, जिनमें 10 सामान्य श्रेणी के कोच तथा 2 गार्ड डिब्बे शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed