{"_id":"6a3ad0dbdcd400b17f0085f9","slug":"participants-were-guided-through-the-practice-of-subtle-pranayama-and-yogasanas-rewari-news-c-198-1-rew1001-240702-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रतिभागियों को सूक्ष्म प्राणायाम और योगासनों का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रतिभागियों को सूक्ष्म प्राणायाम और योगासनों का कराया अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
अकलंक भवन सभागार में योग करते प्रतिभागी। स्रोत : संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। भगवान महावीर विद्यापीठ की तरफ से अतिशय क्षेत्र नसियां जी स्थित श्री प्रणम्य सागर अकलंक भवन सभागार में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में योगाचार्य अजय जैन और सीए प्रवीण जैन ने प्रतिभागियों को सूक्ष्म प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। द्वितीय सत्र में फिट क्लासेज के संचालक गजेंद्र सिंह और उनकी टीम ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए संगीतमय एरोबिक्स का अभ्यास कराया, जिसमें सभी साधक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक अर्हम योग के माध्यम से ध्यान योग भी कराया गया। योग साधक अमित जैन और तानि जैन ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में इसकी भूमिका बताई।
इस अवसर पर लकी ड्राॅ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री दिगंबर जैन पंचायत के उपप्रधान अरविंद जैन, विद्यापीठ के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, विजय जैन, प्रद्युम्न जैन, निपुण जैन, रविंद्र जैन, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा और लीना मखीजा ने योग प्रशिक्षकों, एरोबिक्स टीम और ड्राॅ विजेताओं को सम्मानित किया।