{"_id":"6a1b22e709d94aad5306e40d","slug":"bjp-to-celebrate-vikas-utsav-on-completion-of-12-years-of-modi-government-rewari-news-c-198-1-rew1001-239363-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा मनाएगी विकास उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा मनाएगी विकास उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 30 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करतीं भाजप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिलेभर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ ही विकास उत्सव मनाएगी। इसको लेकर भाजपा कार्यालय जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने बैठक की।
बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि देश आज वैश्विक मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आधारभूत ढांचे का विस्तार और गरीब कल्याण योजनाएं सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के दिशा-निर्देशानुसार जिले में विकास उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनकल्याण शिविर, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, प्रशासनिक संवाद और जनसभाएं शामिल रहेंगी।
अभियान के दौरान सांसद, विधायक, मोर्चा पदाधिकारी और संगठन के कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे। जिला महामंत्री कुलदीप चौहान और हिमांशु पालीवाल ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, हिमांशु पालीवाल, मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।