फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Books are man's best friends: Dr. Yashpal

किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं :डॉ. यशपाल

Wed, 12 Aug 2026 06:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Aug 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Books are man's best friends: Dr. Yashpal
रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में लाइब्रेरियन दिवस मनाते। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के दक्षिण हरियाणा स्थित सरकारी महिला रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर में लाइब्रेरियन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने की। इस अवसर पर छात्राओं के साथ शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने विचार साझा किए।
डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। पुस्तकें ज्ञान का भंडार होने के साथ व्यक्तित्व निर्माण और सोच को नई दिशा देने का माध्यम हैं। डिजिटल युग में भी पुस्तकालय का महत्व कम नहीं हुआ है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पढ़ना आगे बढ़ने की सीढ़ी है। पुरानी पुस्तकों का अध्ययन किए बिना नई रचनाओं और खोजों की राह आसान नहीं हो सकती। असिस्टेंट लाइब्रेरियन अंजू ने बताया कि लाइब्रेरियन दिवस डॉ. सीआर रंगनाथन की जयंती पर मनाया जाता है। उन्होंने पुस्तकालय के पांच सूत्रों की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को उपलब्ध नई पुस्तकों, ई-संसाधनों और पुस्तकालय सुविधाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए अंग्रेजी की छात्रा खुशी ने मंच संचालन किया, जबकि सोनिया ने कविता पाठ किया। डॉ. सोनिया यादव, डॉ. प्रवेश भारद्वाज और बिंदु यादव ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित पुस्तक पढ़ने की शपथ लेकर पुस्तकों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed