फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Books are man's best friends: Dr. Yashpal

Rewari News: रेवाड़ी से दिल्ली-गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

Wed, 12 Aug 2026 06:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Aug 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Books are man's best friends: Dr. Yashpal
दिल्ली जयपुर हाईवे से गुजर रहे वाहन। संवाद
स्वतंत्रता दिवस पर धारूहेड़ा में भारी वाहनों के लिए विशेष यातायात योजना
विज्ञापन

धारूहेड़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर पुलिस ने विशेष यातायात योजना जारी की है। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करना है। रेवाड़ी से दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय में रोक रहेगी।
धारूहेड़ा ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने प्रतिबंधों की जानकारी दी। पहला प्रतिबंध 12 अगस्त शाम 5 बजे से 13 अगस्त दोपहर डेढ़ बजे तक लागू रहेगा। दूसरा प्रतिबंध 14 अगस्त शाम 3 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगा। जयपुर से दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से राष्ट्रीय राजमार्ग-352 पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रेवाड़ी से दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को कापड़ीवास पुल के नीचे से 75 फुटा मार्ग होते हुए भिवाड़ी, राजस्थान की ओर मोड़ा जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से प्रतिबंधित समय में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह यातायात योजना सुरक्षा व्यवस्था और सुचारु आवागमन के लिए लागू की गई है। इसका लक्ष्य आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाना है। पुलिस ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले यातायात व्यवस्था की जानकारी लेने को कहा है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed