{"_id":"6a318f83666acf5a7806adf3","slug":"campaign-launched-to-identify-rohingyas-and-bangladeshis-rewari-news-c-198-1-rew1001-240337-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोहिंग्या व बांग्लादेशियों की पहचान के लिए की अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोहिंग्या व बांग्लादेशियों की पहचान के लिए की अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विशेष सर्च अभियान के तहत बाहरी श्रमिकों की जानकारी जुटाते पुलिसकर्मी। स्रोत: प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन की स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को थाना मॉडल टाउन और खोल क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी नागरिकों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना था।
स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं स्वाट टीम ने ईंट-भट्ठों, झुग्गी-झोपड़ियों, होटलों, पोल्ट्री फार्मों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर गहन जांच की। इस दौरान वहां रह रहे बाहरी श्रमिकों की जानकारी जुटाई गई और उनके पहचान पत्रों की जांच की गई। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा विभिन्न स्थानों पर रहने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित की।
साथ ही वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी जरूरी जानकारियां एकत्रित कीं। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में किसी भी व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से रहने की अनुमति नहीं है। बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में बाहर से आकर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन सुरक्षा की दृष्टि से बेहद आवश्यक है।