{"_id":"6980f6abfaf4e8fcae024814","slug":"car-used-in-businessmans-murder-recovered-from-delhi-rewari-news-c-198-1-rew1001-233003-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: व्यापारी की हत्या मामले में इस्तेमाल कार दिल्ली से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: व्यापारी की हत्या मामले में इस्तेमाल कार दिल्ली से बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बहाला निवासी व्यापारी मोहन की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार को दिल्ली से बरामद कर लिया है। यह वही कार है जिसमें सवार होकर शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था और सीसीटीवी में फरार होते हुए कैद हुए थे।
पुलिस ने यह बरामदगी 20 हजार के इनामी बदमाश सोनू महाल की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर की है। एनकाउंटर में गोली लगने से घायल जयभगवान उर्फ सोनू महाल को पुलिस ने 29 जनवरी को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया था। पुलिस को यह कार हत्या के करीब 20 दिन बाद हाथ लगी है।
इस मामले में सबसे पहले एग्रो कंपनी के एमडी जयवीर को गिरफ्तार किया था। 12 जनवरी को धारूहेड़ा सीआईए और गुरुग्राम एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद सोनू को गिरफ्तार किया था।
दोनों पांवों में गोली लगने से घायल सोनू से अस्पताल में भर्ती करवाया था। 29 जनवरी को पुलिस ने व्यापारी हत्याकांड में प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर सोनू को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि हिसार की एग्रो कंपनी में सोनू के रिश्तेदारों की पूंजी लगी हुई थी।
मोहन के डिस्ट्रीब्यूटरशिप छोड़ने के बाद कंपनी का लाभ सिमट गया था। निवेशकों के बढ़ते दबाव को देखते हुए एमडी जयवीर ने मोहन से बातचीत कर विवाद निपटाने का प्रयास किया। बात नहीं बनीं तो सोनू खुद आगे आया और 23 दिसंबर को मोहन की हत्या कर दी।
ये था पूरा मामला : बहाला निवासी व्यापारी मोहन 23 दिसंबर को गांव में अपनी दुकान पर बैठा था। शाम को कार सवार दो युवक आए। दवाई पूछने के बहाने दुकान के अंदर गए और मोहन की गोलियां मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने हिसार की एग्रो कंपनी के साथ लेनदेन के विवाद में एमडी जयप्रकाश उर्फ जयवीर पर शक जाहिर किए था। इस मामले में सबसे पहले एग्रो कंपनी के एमडी जयवीर को गिरफ्तार किया था।
Trending Videos