फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM's Flying Squad cracks down heavily on an illegal paan-gutkha-tobacco factory in Rewari.

हरियाणा: रेवाड़ी में अवैध पान-गुटका तंबाकू फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पता मिला

Wed, 30 Sep 2026 03:59 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 30 Sep 2026 03:59 PM IST
सार

सीएम फ्लाइंग ने रेवाड़ी के रामगढ़ रोड पर एक अवैध पान-गुटका तंबाकू फैक्ट्री पर बड़ी रेड की है। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री एक महिला अधिकारी के पति की है, जिसका पता नूंह का है।

विज्ञापन
CM's Flying Squad cracks down heavily on an illegal paan-gutkha-tobacco factory in Rewari.
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी में रामगढ़ रोड पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक पान मसाला, सुपारी, गुटखा और तंबाकू बनाने वाली इकाई पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में पान मसाला, सुपारी, गुटखा, तंबाकू समेत अन्य सामग्री बरामद होने की सूचना है। मौके पर कई विभागों की टीमें पहुंचीं और दस्तावेजों समेत फैक्ट्री में मौजूद सामान की जांच शुरू की।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित इकाई का लाइसेंस मई माह में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद यहां उत्पादन और अन्य गतिविधियां संचालित किए जाने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने फैक्ट्री से बरामद सामग्री और वहां चल रही गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड, जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) और बिजली विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अलग-अलग विभाग अपने स्तर पर फैक्ट्री की वैधता, भवन निर्माण, बिजली कनेक्शन और अन्य नियमों से संबंधित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री का मूल पता नूंह जिले से संबंधित बताया जा रहा है  वहीं, यह भी चर्चा है कि फैक्ट्री एक महिला अधिकारी के पति से जुड़ी है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।


सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद फैक्ट्री में बरामद सामान और दस्तावेजों को जांच के दायरे में लिया गया है। संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed