Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Illegal gutkha factory busted on Ramgarh Road; pan masala production continued despite expired license.
{"_id":"6abceb77c434d4d5af08e77e","slug":"video-illegal-gutkha-factory-busted-on-ramgarh-road-pan-masala-production-continued-despite-expired-license-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ रोड पर अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रहा था पान मसाला उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ रोड पर अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रहा था पान मसाला उत्पादन
रेवाड़ी। रामगढ़ रोड पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक पान मसाला, सुपारी, गुटखा और तंबाकू बनाने वाली इकाई पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में पान मसाला, सुपारी, गुटखा, तंबाकू समेत अन्य सामग्री बरामद होने की सूचना है। मौके पर कई विभागों की टीमें पहुंचीं और दस्तावेजों समेत फैक्ट्री में मौजूद सामान की जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित इकाई का लाइसेंस मई माह में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद यहां उत्पादन और अन्य गतिविधियां संचालित किए जाने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने फैक्ट्री से बरामद सामग्री और वहां चल रही गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड, जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) और बिजली विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अलग-अलग विभाग अपने स्तर पर फैक्ट्री की वैधता, भवन निर्माण, बिजली कनेक्शन और अन्य नियमों से संबंधित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
फैक्ट्री का मूल पता नूंह जिले से संबंधित बताया जा रहा है वहीं, यह भी चर्चा है कि फैक्ट्री एक महिला अधिकारी के पति से जुड़ी है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद फैक्ट्री में बरामद सामान और दस्तावेजों को जांच के दायरे में लिया गया है। संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।