{"_id":"6a27065afc05c38a8e0e4e3a","slug":"contracted-electricity-employees-demonstrated-rewari-news-c-198-1-rew1001-239868-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन ऑपरेशन कार्यालय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने तकनीकी स्टाफ की फील्ड में तैनाती, अस्थायी आदेशों और कार्य व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध जताया।
जिला अध्यक्ष राजबीर की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन मनीष यादव ने किया। संघ के जिलाध्यक्ष राजबीर ने कहा कि निगम की ओर से तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालयों से हटाकर फील्ड में भेजने के आदेश जारी किया गाय है। संगठन इसका स्वागत करता है। इन आदेशों को निष्पक्ष रूप से लागू नहीं किया जा रहा।
उन्होंने कहा कि एचकेआरएन कर्मचारियों को फील्ड में भेजा जा रहा है, जबकि कई नियमित कर्मचारी अभी भी कार्यालयों में कार्यरत हैं। इससे कर्मचारियों के बीच भेदभाव की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
संघ ने मांग की है कि सभी तकनीकी कर्मचारियों को उनकी मूल जिम्मेदारियों के अनुरूप फील्ड में तैनात किया जाए तथा कार्यालयों में लिपिकीय कार्य कर रहे तकनीकी कर्मचारियों को भी फील्ड में भेजा जाए।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर तकनीकी स्टाफ से क्लर्क और मुंशी का कार्य लिया जा रहा है, जिससे कार्यभार असंतुलित हो रहा है।
संघ ने यह भी कहा कि पर्याप्त तकनीकी स्टाफ उपलब्ध होने के बावजूद कार्यों का उचित वितरण नहीं किया जा रहा, जिससे एचकेआरएन कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
गठन ने प्रशासन से सभी आदेशों को पारदर्शी ढंग से लागू करने और लंबित समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव सहित जिला व यूनिट कार्यकारिणी के पदाधिकारी और एचकेआरएन कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने एक्सईएन ऑपरेशन डीएचबीवीएन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

Trending Videos