सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Counselling for 200 students who passed the Buniyaad Level-3 exam will be held today.

Rewari News: बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में उत्तीर्ण 200 छात्रों की आज होगी काउंसिलिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Counselling for 200 students who passed the Buniyaad Level-3 exam will be held today.
विज्ञापन
रेवाड़ी। मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में चयनित जिले के 200 विद्यार्थियों की काउंसलिंग 1 मई को शहर के सरकारी कन्या स्कूल में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के बाद विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Trending Videos

चयनित विद्यार्थियों में 99 छात्राएं और 101 छात्र शामिल हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के तहत कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के तहत 9वीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकल्प संस्थान के माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के लिए बेसिक कोचिंग दी जाती है, जिससे वे शुरुआती स्तर से ही अपनी तैयारी मजबूत कर सकें। चयनित विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाएगी।
इसके लिए विद्यार्थियों को टैबलेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि ऑफलाइन कक्षाओं के लिए केंद्रों पर टीवी सेट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, विद्यार्थियों को ड्रेस, किताबें और यात्रा भत्ता भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाए और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
-
बुनियाद काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
बुनियाद की काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थी के पास उसका आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड, आठवीं कक्षा की पासिंग मार्कशीट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), 4 पासपोर्ट साइज फोटो रहना चाहिए।
--
इन केंद्रों पर होती है बुनियाद की कोचिंग
जिले में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल को बुनियाद केंद्र बनाया गया है। यहां कोचिंग की व्यवस्था है।

वर्जन
जिले के 200 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा पास की थी। चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग बुधवार को कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें बुनियाद केंद्र आवंटित किए जाएंगे।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed